मंगलवार को काला धागा बांधने से क्या लाभ होता है, जाने पूरी जानकारी
आपने देखा है कि कई लोग हाथ-पैर में काला धागा पहने रखते है और कुछ इसे फैशन की तरह पहनते है, तो कुछ इसे धार्मिक प्रवृति की तरह देखते है। कुछ लोगों के माता-पिता बचपन में काला धागा बांध देते है। हाथों-पैरों में काला धागा बांधने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। मंगलवार को काला धागा बांधने का मुख्य लाभ है।
राहु और केतु से बचाव
छाया ग्रह राहु और केतु अधिकतर अशुभ प्रभाव देते है। ऐसे बाएं पैर में काला धागा बांधने से राहु और केतु दोनों का दुष्प्रभाव होता है। इसके साथ ही पैसो की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
बुरी नजर से बचाव
पैरों में काला धागा बांधने से बुरी नजर नहीं लगती है। इसके साथ नकारात्मक ऊर्जा से कोसों दूर रहते है। जिससे स्वस्थ्य और तरक्की पर बुरा असर नहीं पड़ता है। इसके साथ जिन बच्चों को बार-बार नजर लगती है, उनके पैर में जरूर काला धागा बांधना चाहिए।
पैसो की तंगी दूर
पैर के अँगूठे में काला धागा पहनना ज्यादा अच्छा समझा जाता है। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। पैर में काला धागा पहनने से छाया ग्रह राहु और केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है। इससे पैसों की तंगी भी दूर होती है।
काला धागा किस दिन बांधना चाहिए
काला धागा शरीर में मंगलवार के दिन बांधना बहुत सहायक होता है। खासतौर पर काला धागा दाहिने पैर में इस दिन बांधना बहुत शुभ माना गया है।
ये भी पढ़े: शिवलिंग पर मूंग चढ़ाने के फायदे - पूरी जानकारी
कहा जाता है कि आर्थिक जीवन में व्यक्ति के इसके प्रभाव से सुख आता है और धन-समृद्धि भी घर में प्रवेश करती है।
काला धागा बांधने के जरुरी सावधानी
मंगलवार के दिन पैर में काला धागा पहनने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है। बाजार से काला धागा लाकर बांधने की जगह भैरव नाथ मंदिर से धागा लाकर बांधना चाहिए। इससे उसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है। काले धागे को चारों ओर गांठ लगाकर ही पहनना चाहिए। धागा पहनते समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पवित्रता बनी रहती है। महिलाएं गायत्री मंत्र का जाप करने से बचें।
काला धागा बांधने का फायदे
- काले रंग का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में इसे धारण करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
- यदि गंभीर बीमारी से परेशान हैं तो उपचार कराने के साथ-साथ कमर में काला धागा बांध लें। इससे सेहत में सुधार होने लगेगा।
- आपने बहुत सारे लोगों को पेट दर्द की शिकायत के बारे में सुना होगा। पेट दर्द की समस्या कई बार नाभि हिल जाने के कारण भी होती है ऐसे लोगों को दोनों पैरों के अंगूठे में काला धागा बांधना चाहिए। आपको पेट दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
- पैर में काला धागा पहनने से शनि ग्रह दोष दूर होता है और आंख की रोशनी मजबूत होती है। जीवन की बंधाओ को दूर करता है।
- हाथ में या कलाई में काला धागा पहनने से सफलता मिलती है। यह मोटापे को भी कंट्रोल करता है।
- काला धागा वाहन पर बांधने से काली नजर दूर रहती है और किसी तरह की दुर्घटना होने का भी डर नहीं रहता है।
- काला धागा मेन गेट पर बांधते हैं तो फिर निगेटिव एनर्जी दूर रहती हैं। घर में सकारात्मता बनी रहती है।
- काले धागे को हमेशा 9 गांठ बांधने के बाद ही पहनना चाहिए। इस धागे को बांधने के बाद आप हर दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे प्रभाव और बढ़ जाता है।
- छोटे बच्चों को काला धागा जरूर पहना चाहिए। जिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है, यह धागा उनके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
काला धागा से संबंधित प्रश्न
काला धागा को धारण करने से पहले उसमे 9 गांठ लगानी चाहिए। पुरुषों को काला धागा दाएं हाथ और पैर में बांधना शुभ माना जाता है। वहीं, महिलाओं को बाएं हाथ और पैर धारण करना कल्याणकारी होता है। काला धागा को धारण करने के लिए मंगलवार या शनिवार का शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं और मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए काला धागा नहीं पहनते है।
बांए पैर में काला धागा बांधना शुभ माना जाता है।
आप अपने दाएं पैर में मंगलवार के दिन काला धागा बांधते है तो आपके घर में जीवन में धन की समस्या बहुत जल्द दूर हो जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें